Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 10 at 10.48.33 AM

जालोर महोत्सव हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं उपखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय 15 से 17 फरवरी तक जालोर महोत्सव को सफल बनाने के लिए उपखंड समन्वयक संदीप देसाई ने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रभारी नियुक्त किए, इसमें योग कार्यक्रम के लिए पारसमल घांची व जोरावरसिंह, शोभा यात्रा हेतु जबराराम भाटी व दिनेश भट्ट , हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण हेतु प्रति व्यक्ति 2500 रूपये शुल्क के साथ इच्छुक नागरिक नायब तहसीलदार जयंतीलाल जीनगर से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवाए।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु प्रधानाचार्य भंवरसिंह राव व गुमानसिंह, कबड्डी प्रतियोगिता हेतु रघुनाथ बिश्नोई रुक्मणसिंह व दीपक रीडमलोत, रन फॉर भीनमाल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 मीटर दौड प्रतियोगिता व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता हेतु रघुनाथ बिश्नोई व रुक्मणसिंह, ब्लड डोनेशन कैम्प हेतु रवि शंकर दवे एवं मीठालाल माली, रंगोली प्रतियोगिता हेतु श्रवण सोनगरा, मिस व मिस्टर भीनमाल प्रतियोगिता हेतु जीवन बंजारा व हनुमानप्रसाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मंजूलता, प्रतिभा भोजक, प्रधानाचार्य तेजाराम बिश्नोई एवं श्रवण सोनगरा को नियुक्त किए गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, एकल गान, सामूहिक गान एवं स्थानीय लोक संस्कृति से जुड़े हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 12 फरवरी तक अपनी प्रस्तुति का विडियो बनाकर सम्बंधित प्रभारी को भेजें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *