Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 15 at 7.20.56 PM

डॉ डीसी वर्मा को दोबारा टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारो की घोषणा की। जिसमें मीरगंज से विधायक डॉ डीसी वर्मा को दोबारा टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों में हर्ष है। खुशी में लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष संजय चौहान नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सक्सेना ने रेड रोजिज स्कूल में भारतीय जनता पार्टी से दुवारा टिकट घोषित होने पर विधायक डॉ डीसी वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वहीं विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव 2022 मे मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताने के लिए हृदय से आभार जताया एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं और वंदनीय क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी।

 

निश्चित ही हम सब मिलकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनायेंगे। स्वागत करने वालों मे उमेंद्र सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह चौहान, मनोज गंगवार, सचिन चौहान, बंटी मौर्य, आदेश दीक्षित, हरपाल गिरी, अमन सिंह केसी शर्मा जितेंद्र सिंह राजेश सक्सेना राजीव मिश्रा सुरेंद्र यदुवंशी सुभाष सक्सेना हाफिज शाकिर आबिद हुसैन सहित एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *