Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 23 at 11.29.11 AM

राव बार एसोसिएशन भीनमाल के अध्यक्ष निर्वाचित

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– स्थानीय न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए। के जिसमें एडवोकेट मदनसिंह राव 41 वोटों से विजयी रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मदनसिंह राव व ललित भंडारी ने आवेदन किए थे, जिसमें मदनसिंह राव को 79 मत जबकि ललित भंडारी को 38 मत मिले। मतगणना के बाद मदनसिंह राव 41 वोटों से विजयी घोषित किया।

कुल 158 में से 119 मतदाताओं ने मतदान किया था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राव ने कहा कि वह बार एसोसिएशन के हित में सदैव कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इससे पूर्व उपाध्यक्ष पद पर उमरावसिंह चारण व सचिव पद पर रुस्तम खान को निर्विरोध चुना गया है। इस अवसर पर एडवोकेट ईश्वरसिंह देवड़ा, बालूराम चौधरी, शंभूसिंह देवल, बस्तीमल खत्री, सुरेश बोहरा, शिवनारायण बिश्नोई, दिनेश खंडेलवाल, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, जोधाराम देवासी, श्रवण ढाका, भरतसिंह भोजानी, राजेंद्र नागर, नंदपाल सिंह देवड़ा, वीरेंद्र भारती, प्रवीण सिंह देवल, अशोक सिंह ओपावत, राजेंद्र खंडेलवाल, चिन्टूसिंह इरानी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *