Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 06 at 6.28.16 PM

पीएम ड्यूटी पर आने वाले हर व्यक्ति के पास होगा जिला प्रशासन का वैध पास

 

ड्यूटी करने वाले हर के पास सुगमता से पास पहुंचाने का कीया गया जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पुर्ण करते हुए ड्यूटी पर तैनात रहने वाले हर तबके के कर्मचारी व अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी वैध पास ही मान्य होगा जिसके लिए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में एडीएम सिटी व एडीएम वित्त की देखरेख में गोपनीय पास जारी किया जा रहा है पास पर किसका हस्ताक्षर है किसका अधिकृत मुहर है या किसी को नहीं पता लिफाफे में पैक कर अधिकृत व्यक्ति को ही पास वितरण किया जा रहा। 7 दिसंबर मंगलवार को 12:25 पर प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद 600 एकड़ में 8603 करोड़ की लागत से बने एचयूआरएल फर्टिलाइजर में कोडेड यूरिया का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा इसी दिन पीएम मोदी द्वारा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफलाइटिस मरीजो के सीएमआर द्वारा तैयार किये गए लैब का भी लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने ड्यूटी में आने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये अपने मातहतों को व्यवस्थाओ में कोई कोर कसर नहीं रखा है कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों को दे रखी है जिसके तहत एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह जिलाधिकारी सभागार में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास वितरण करवाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं जिससे ड्यूटी में लगाए गये हर व्यक्ति के पास समय से पास उपलब्ध हो सके और व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी को अपना सहयोग प्रदान कर सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *