Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 25 at 10.28.26 PM

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 08 राशि गोवंश बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 08 राशि गोवंशो को बरामद किया गया । आज दिनांकः 25.11.2021 को उ0नि0 सुभाष कुमार यादव चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी मय हमराह देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगो द्वारा पिकअप पर गोवंशो को क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु चुनार की तरफ से चकिया(चन्दौली) होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी मय हमराह द्वारा बभनी पेट्रोल पम्प के पास वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी ।

इसी दौरान जमुई चुनार की तरफ से एक पिकअप आती दिखाई दी, जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया परन्तु पिकअप चालक वाहन की गति तेज कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया परन्तु सोनवर्षा नहर पुलिया के पास पिकअप चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें से क्रूरता पूर्वक वांधकर लदे हुए 08 राशि गोवंश बरामद हुए । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
विवरण बरामदगी—
1-कुल 08 राशि गोवंश(02 राशि बछिया व 06 राशि बैल)
2-पिकअप वाहन संख्या UP 65 JT 4505.
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
1-उ0नि0 सुभाष कुमार यादव चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी थाना अहरौरा मीरजापुर ।
2-हे0का0 अजय यादव चौकी इमिलियाचट्टी थाना अहरौरा मीरजापुर ।
3-हे0का0 आशिफ इकबाल खां चौकी इमिलियाचट्टी थाना अहरौरा मीरजापुर ।
4-का0 सर्वेश यादव चौकी इमिलियाचट्टी थाना अहरौरा मीरजापुर ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *