Breaking News

चोरी के मामले एक आरोपित महिला गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना पुलिस द्वारा चोरी की पीली धातु जेवरात वजन 75.300 ग्रांम व सफेद धातु जेवरात 701 ग्राम व नगदी 141550 रू0 के साथ एक महिला आरोपित महिला को गिरफ्तार किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना कोतवाली शहर पर वादी भुपेन्द्र कुमार दुबे पुत्र शारदा निवासी वीरशाहपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा वादी की पत्नी के पर्स से तीन सोने की लाकेट व एक चांदी का पायल सदर अस्पताल से अज्ञात महिला चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के संबंध तहरीर दी गयी, इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर अभियोग पजीकृत किया गया था.

 

उक्त अभियोग की विवेचना एवं वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में बड़ी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को देर शाम लगभग सात बजकर चालीस मिनट पर थानाध्यक्ष महिला थाना लक्ष्मी वर्मा, उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली शहर, हेड कांस्टेबल शिवकान्ती मौर्या, हेड कांस्टेबल संतोष कुशवाहा महिला कांस्टेबल सरोज, महिला कांस्टेबल अर्चना, महिला कांस्टेबल अंजली तिवारी गश्त/ चेकिंग में थें इस दौरान जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर मण्डली चिकित्साल सदर से अभियुक्ता माया (काल्पनिक नाम) निवासी लोहिया तालाब थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर जेल न्यायलय व उसके पश्चात भेजा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *