Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 4.15.14 PM

रूदौली को जातिवाद व भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे-समाजसेवी विनोद सिंह

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

युवा मोर्चा की बैठक में समाजसेवी विनोद सिंह ने युवाओं में भरा जोश

रानीमऊ कार्यालय पर सम्पन्न हुई समाजसेवी युवा मोर्चा की बैठक

21/11/2021 मवई अयोध्या – आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को रूदौली विधानसभा से निर्दल प्रत्यासी घोषित कर चुके समाजसेवी विनोद सिंह की लोकप्रियता को देखते विपक्षी नेताओं में खलबली मच गई।रविवार को समाजसेवी विनोद सिंह के रानीमऊ कार्यालय में चार न्यायपंचायत के युवा कार्यकर्त्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महफूज खां व संचालन पटरंगा गांव के पूर्व प्रधान प्रभात वर्मा ने किया।बैठक के दौरान अपने रानीमऊ कार्यालय पहुंचे समाजसेवी विनोद सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि मेरा कोई दल नही है।

मेरा दल मित्रदल है।मेरे चुनाव लड़ने का उद्देश्य है।रूदौली में परिवर्तन करना है।इसीलिए साथ आएं बदलाव लाएं की मुहिम चला रहे है।यदि जनता ने मौका दिया तो सर्व प्रथम भ्रष्टाचार व जाति पात की राजनीति को जड़ से खत्म करने का पूरा प्रयास करूंगा।गरीबों के लिए अपने निजी पैसे एक अलग गांव बसाउंगा।इन्होंने युवा कार्यकर्त्ताओं से कहा कि हमें किसी से झूठा वादा नही करना है।वोट के लिए गरीबों की भावनाओं से खेलना नही है।लोग हमारा भरोसा करें।हम अच्छा करेंगे।बैठक में युवा मोर्चा टीम के कैप्टन रोहित चौधरी हिमांशु शुक्ला फहीम अहमद आशुतोष पांडेय अनूप मिश्रा बृजेश गुप्ता गुड्डू खां नफीस खां जयसिंह वर्मा राम मूरत रावत रमेश रावत परशुराम रावत आशीष मिश्र हरिशंकर निषाद आकाश शुक्ला मिंटू सिंह जितेंद्र पांडेय बुधई वर्मा सुनील श्रीवास्तव कमलेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *