Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 10.59.45 AM

गोरखपुर को मिला महानगर का दर्जा,अब साफ होगी मेट्रो की राह

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर को महानगर (मेट्रोपोलिटन सिटी) का दर्जा दिया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में नगर विकास विभाग की ओर से इस बाबत लाये गये प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गयी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चूंकि गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन चलनी है और इसके लिए किसी भी शहर में 40 लाख की आबादी के साथ उसे महानगर का दर्जा मिला होना जरूरी होता है। इसी नाते यह निर्णय लिया गया।
कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो
रेल ट्रांजिट परियोजना में दो कारीडोर प्रस्तावित किए गए हैं। पहला कारीडोर श्यामनगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक बनेगा। इसकी लंबाई 15.14 किमी. होगी। इस कारीडोर में 14 स्टेशन होंगे। दूसरा कारीडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसढ़ चौराहे तक बनेगा। इसकी लंबाई 12.70 किमी होगी। इस कारीडोर में 13 स्टेशन होंगे। डीपीआर के मुताबिक प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसानी से मेट्रो की सेवा मिल सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *