समितियों पर खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर।विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रदत्त अभिकरण गवर्निंग बोर्ड व नेशनल फूड सिक्योरिटी कमेटी के साथ बैठक करते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उपाय हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके रवि की फसल की बुवाई प्रारंभ हो गई है गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष किसानों को गेहूं तिलहन आलू के बीच पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध फ्री समितियों के रहना चाहिए जिससे किसान आसानी से अपने बीजों को खरीद कर अच्छी फसल लगा सकें किसानों को किसी भी साधन सहकारी समिति पर खाद व बीज की कमी नहीं होनी चाहिए अगर किसी भी साधन सहकारी समिति पर बीज की कमी पाई जाती है तो तत्काल समिति प्रबंधक उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी को सूचित करते हुए कृषि व बीज उक्त समिति पर उपलब्ध कराएं जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए अगर कृषि विभाग के अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बीज व खाद समय से किसानों को उपलब्ध नहीं करा पाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी पीसीएफ जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि डीएपी की किसी भी तरह किसी सेंटर पर कोई कमी नहीं है यूरिया 2600 मीट्रिक टन नकहा स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह रैक लग जाएगी शाम तक जनपद के सभी समितियों पर यूरिया खाद पहुंचाने का कार्य कर दिया जाएगा जिससे सुगमता से किसान डीएपी व यूरिया तथा बीज प्राप्त कर अपने खेतों की बुवाई सुगमता से करें अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकेंगे डीएम विजय किरन आनंद ने
फसली खेती को बढ़ावा देने, कृषि विविधिकरण द्वारा किसानों की आय बढ़ाने हेतु जनपद के कृषि स्नातकों को आत्मा योजना के प्रसार के कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्रणी किसानों के छोटे-छोटे समूह बनाकर कृषि तकनीकी की जानकारी प्रत्येक गांव के अन्य प्रगतिशील किसानों को उपलब्ध कराई जाए। आत्मा योजना के शेष लक्ष्यों को जल्द पूरा कराने तथा प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना को गति देने के लिए अभ्यर्थियों को शीघ्र ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए, ताकि चयनित अभ्यर्थी एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित कर सकें। डीएम ने गेहूं दलहन तिलहन आलू मसूर व चना की खेती करने हेतु किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी यूरिया खाद की कमी नहीं होगी और किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकता के अनुसार खाद का उपयोग करें तथा भंडारण से बचें। जिले के सभी खाद थोक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि निर्धारित दर से अधिक जमा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यदि किसी किसान को कोई कठिनाई होती है तो वे कृषि विभाग या उनके ध्यान में ला सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विज्ञानियों की राय के अनुसार ही खाद का प्रयोग करें और धान की कटाई के बाद फसल के अवशेषों में आग लगाने से बचें। उन्होंने कहा कि कृषिविद बताते हैं कि जिन खेतों में फसल अवशेष मिट्टी में डाला जाता है और अगली फसल बोई जाती है, वहां फसल की उपज भी बढ़ जाती है और उर्वरक आदि की आवश्यकता भी कम हो जाती है। इसलिए कृषि वैज्ञानिकों के राय के अनुसार ही अपने खेतों में खाद डालें और लागत से अधिक पैदावार पाएं बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह उप कृषि निदेशक संजय सिंह पीसीफ जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार यादव सहायक आयुक्त सुनील कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी राघवेंद्र सिंह कृषि तकनीकी अधिकारी संजय यादव जिला विकास अधिकारी प्रेम नाथ यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।