Breaking News

बकाए गृहकर में सील होंगे होटल और अस्पताल

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को हाउसटैक्स वसूली में हो रही लापरवाही को लेकर टैक्स के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बड़े बकाएदारों की सूची जारी करते हुए सीलबंद और विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं टैक्स विभाग के निरंजन गौड का वेतन कम वसूली के चलते बाधित करनेका निर्देश दिया नगर आयुक्त ने कम वसूली को लेकर कई कर्मचारियों को चेतावनी भी जारी की। नगर आयुक्त ने दस बड़े बकाएदारों की सूची जारी करते हुए इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बड़े बकाएदारों में दिलेजाकपुर स्थित होटल प्रगति, खोआमंडी स्थित मृत्युंजय हास्पिटल, कैलाश होटल, जटेपुर दक्षिणी, जनता मैरेज हाल, पिपरापुर, वी मार्ट,राजेन्द्रनगर पश्चिमी, उमा पैलेस, बरगदवा, गोपाल पुत्र भगवती प्रसाद आदि शामिल हैं

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *