रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर
गोरखपुर। महानगर के दीनदयाल नगर मंडल कार्यशाला को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है आगामी 22 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा बूथ अध्यक्षों का कार्यक्रम होना है उस के संदर्भ में भी विस्तृत चर्चा की और कहां की हमारा बूथ विपक्ष मुक्त हो। नए मतदाता को जोड़ने के साथ-साथ नए सदस्य भी अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करना है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष ने किया। संचालन गुलशन श्रीवास्तव ने किया। वृत्त निवेदन मंडल प्रभारी अनूप किशोर अग्रवाल ने लिया।
संबोधित करते हुए शहर विधानसभा प्रभारी विवेकानंद वर्मा ने कहा कि कार्यशाला में सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का पुनरीक्षण, बढ़े हुए बूथों पर बूथ-समिति का गठन, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
संबोधित करते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने कहा कि आगामी 21 और 27 तारीख को घर-घर संपर्क कर नए मतदाता बनाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय , गौरव तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही , जितेंद्र चौधरी , अजय सिंह संजू, मनु जायसवाल, जितेंद्र सैनी, विनोद दुबे, कमलेश आजाद, आशुतोष पांडे तारामंडल, राजेश सिंह, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार,समेत बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक,प्रभारी, मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी,सदस्य गण उपस्थित रहे।