Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 12 at 10.50.28 PM

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान 187 लोगों को सदस्यता दिलाई

रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। सदस्यता अभियान के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेपी सनराइज स्कूल गोरखनाथ के सामने दिन में 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कैंप लगाया जिसमें 187 सदस्य बनाए गए। शिविर में मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्री , मीना श्रीवास्तव वरुण चौरसिया, शीला सिंह, संगीता पासवान, दीपा पांडे, रत्नेश मौर्य ,ममता गुप्ता, बिंदु गुप्ता तथा सदस्य अभियान के महानगर प्रभारी व उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने सदस्यता कराया।

महानगर सदस्यता प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मोर्चे विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता निकलकर के सदस्य बनाए एवं पुराने सदस्यों का सत्यापन किया इस प्रकार आज महानगर में 413 सदस्य बने। इसी प्रकार कल विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर तथा लोगों के बीच में जाकर सदस्यता का काम किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *