Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 11 at 5.26.59 PM

जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा बरामद

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्तों-01. रामेश्वर प्रसाद, 02. गुलाब चन्द्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 10.11.2021 को जमीनी विवाद के चलते वादी राघवराम पुत्र राजिन्द्र प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा रामेश्वर प्रसाद ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. रामेश्वर प्रसाद उर्फ नंगू पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. गुलाब चन्द्र उर्फ नान्ह शुक्ल पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-226/21, धारा 323,504,506,327,307,352,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुरेश कुमार साहनी मय टीम।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *