Breaking News

सिसवा बाजार के प्रमोद शर्मा हुये सपा में शामिल क्षेत्र के कार्यकताओं में उत्साह

IMG 20211110 WA0140

रिपोर्ट ब्यूरो महराजगंज

बहुजन समाज पार्टी जनपद महराजगंज के पूर्व विधानसभा सचिव व भाईचारा कमेटी के मंडल अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत सिसवा के पूर्व सभासद रहे प्रमोद शर्मा अपने समर्थकों सहित 9 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व पूर्व राज्यमंत्री समाजवादी पार्टी संजय विद्यार्थी की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये ।

IMG 20211109 WA0161

पूर्व सभासद रहे प्रमोद शर्मा ने बताया कि अब बहुजन समाज पार्टी अपनी दिशा से भटक चुकी है ।अब इस पार्टी में संविधान निर्माता डॉ बी आर अम्बेडकर व माननीय कांशीराम साहब के विचारों को दरकिनार किया जा रहा है जिससे संगठन के तमाम वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता लगातार बहुजन समाज पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे है ।
समाजवादी पार्टी से जुड़ने पर प्रदेश सचिव प्रदुम्न शर्मा,डॉ अरविंद यादव,अमित यादव,निर्मेश मंगल,राकेश शर्मा,उपेंद्र शर्मा,गिरिजेश शर्मा,शैलेश नंद,हरी प्रसाद,सलीम खान,चुन्ने ,टेनी अंसारी,राजेश कुमार,सत्रुधन शर्मा,उमेश नंद,राहुल शर्मा सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने बधाई दी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *