Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 10 at 4.28.45 PM

चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

थाना स्नीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 761/19 धारा 379 भा0द0वि0 (बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0) से सम्बन्धित चोरी गयी मोटर साइकिल से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र हितलाल यादव को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या के नेतृत्व में मय चोरी गयी मोटर साइकिल Passion Pro UP 42 AD 0990 के दिनांक 10.11.21 को समय करीब 08.15 बजे महोवरा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- राहुल यादव पुत्र हितलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम हासापुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या

बरामदगी विवरण—
एक अदद मोटर साइकिल Passion Pro UP 42 AD 0990

गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम थाना को0 अयोध्या
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिहं चौकी प्रभारी रानोपाली थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या
2. का0 अजीत कुमार यादव थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
3. का0 रतनेश कुमार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
4. का0 अतुल शाही थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *