बिजली का करंट लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत
Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी में करेंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।प्राप्त समाचार के अनुसार सत्यम सहानी पुत्र सुरेन्द्र सहानी उम्र 8 वर्ष सुबह 5 बजे उठ कर शौच के लिए निकला था पता नही कैसे उसका शरीर बिजली के पोल में टच हो गया और बिजली के पोल में करंट उतरने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से सत्यम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुरेन्द्र पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद वह पंजाब से घर को चल दिये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता धानी मानिन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनो ने घटना की लिखित सूचना बृजमनगंज थाने में दी है।
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …