Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 10.59.11 AM

शहीद स्मारक डोहरिया कला पर 75 वा वार्षिकोत्सव मनाया गया

आम आदमी का स्वार्थी और संकीर्ण सोच देश के विकास में बाधक होती है। अंग्रेजी हुकूमत के समय लोगो ने देश के प्रति सोच सोचा और देश को आजाद कराया।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उक्त बातें सहजनवां के विधायक शीतल पांडे ने पाली ब्लाक के शहीद स्मारक डोहरिया कला में आयोजित भारत की आजादी के 75वे वार्षिकोत्सव पर अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा पर शहीद परिवार के सम्मान के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वही सोच सभी भारतीयों के मन मे होना चाहिए जिससे देश मे आ रही विसंगतियों को दूर किया जा सके और देश विकास के रथ पर सरपट दौड़े। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि देश मे बदलाव युवा ही लाते है। युवाओं को आगे बढ़कर देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज दुबे, मनोज शुक्ला,दुर्गेश बजाज,दीपक सिंह,बृजेन्द्र प्रताप सिंह रिंकू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अरुण कुमार मिश्र,मनोज कुमार शुक्ल,आलोक सिंह,नीलकांत मिश्र,सुनील कुमार है। सम्मान समारोह में पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अमित सिंह मोनू, रामप्रकाश यादव मिडिया प्रभारी चंदन त्रिपाठी,संजय शुक्ला, सर्वेश दुबे,अभिषेक मिश्र,राजू पांडेय,नरेंद्र पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *