Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 7.30.57 PM1

हमारी योजना हमारा विकास पर प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन से आय के स्रोत बढ़ाएं
फतेहगंज पश्चिमी । पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का समापन हुआ।मुख्य विधायक डॉ डीसी वर्मा ने विभिन्न केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला विकास अधिकारी से विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर विभिन्न पेंशन संबंधित कार्य कराने के निर्देश दिए और कहा कि यह प्रशिक्षण आप सभी के लिए गांव में विकास की गंगा बहाने में सहायक होगा।

इस अवसर पर एनआईआरडी के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण देते हुए आय के स्रोत पर चर्चा की और कहां कि आज हमारे आसपास जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के द्वारा आय के कौन-कौन से स्रोत हो सकते हैं जिससे कि पंचायत की आय में बढ़ोतरी हो सके। गांव को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मे प्रधान की अहम भूमिका को उदाहरण देकर भी समझाया । मॉडल पंचायत पर प्रधानों को समूह चर्चा के माध्यम से जागरूक किया। ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक एवं समितियों की जानकारी चर्चा एवं फिल्म आदि के द्वारा दी। प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना एवं मुकेश चंद्र ममगाई ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा समूह चर्चा, खेल एवं फिल्म के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के पांच चरण, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम में पंचायत की भागीदारी, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी के साथ-साथ पंचायत पुरस्कारों, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम स्वराज की जानकारी खेल और फिल्म दिखा कर दी गई। प्रशिक्षण मे एडीओ पंचायत ने प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने पंचायत राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छोटे लाल गंगवार सहित ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर प्रभारी बीडियो महावीर सिंह का विशेष योगदान रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी का द्वितीय बैच 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक विकास खंड सभागार में आयोजित किया जाएगा। एडीओ पंचायत मोहम्मद बरकत खान ने बताया कि जिसकी तैयारियां की जा चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *