Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 7.30.03 PM

Exclusive: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार उमेश गंगवार पुत्र सोमपाल उम्र 28 वर्ष निवासी वुजिया सुमाली थाना भोजीपुरा रेलवे ठेकेदार के अंडर में करीब डेढ़ साल से काम कर रहा था।हर रोज की तरह वह बुधवार को थानपुर वहगुल नदी मन्दिर के पास रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर काम कर रहा था अचानक बरेली की तरफ से माल गाड़ी आ गई उसे वह देख नहीं पाया और वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसका बाया पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक उमेश गंगवार की पत्नी रजनी और उसके छोटे-छोटे दो बच्चे अनिकेत और अंश हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *