Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 29 at 11.39.48 PM

पीआरबी 321 के सब कमांडर यशपाल यादव ने खून देकर बचाई 7 दिन के नवजात की जान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। पीआरबी 321 ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए 7 दिन के नवजात शिशु की जान बचाने के लिए सब कमांडर कांस्टेबल यशपाल यादव ने मासूम बच्चे को खून देकर उसकी जान बचाई जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रहने वाला परिवार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 7 दिन के नवजात को लेकर भर्ती था जिसका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था परिवार के लोगों ने जिले के सभी ब्लड बैंक को से संपर्क किया लेकिन ओ नेगेटिव ब्लड कहीं पर उपलब्ध नहीं था परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को देकर मदद की गुहार लगाई ऐसे में शाहपुर थाने के पीआरबी 321 पर तैनात कांस्टेबल यशपाल यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 7 दिन के मासूम बच्चे को खून देने के लिए फातिमा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में पहुंचा और मासूम की जान बचाई।
पीआरबी 321 पर तैनात एसआई नरेंद्र पांडेय हेड कांस्टेबल अवधेश मिश्रा इस मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *