Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 25 at 1.32.17 PM

सीएससी केन्द्रो पर हुआ सहकारी सम्मेलन का प्रसारण

( बलिया ) शनिवार को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण जनपद के चार सौ से अधिक सीएससी जन सेवा केन्द्रों से हजारों किसानों तथा स्थानीय लोगों को दिखाया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक ऋषिकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन देश का पहला सहकारी सम्मेलन है. यह भारत के इतिहास में पहला मौका है जब भारत की सभी प्रमुख सहकारी समितियों के प्रतिनिधि दिल्ली में एक साथ बड़े लक्ष्य को लेकर रोडमैप तैयार करेंगे, जिससे देश के किसानों व कृषि संबंधित व्यवसायियों को एक नई दिशा मिलेगी कार्यक्रम का शुभारंभ देश के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री माननीय अमीत शाह जी ने दिप प्रज्ज्वलित करके किया तथा स्वागत भाषण ईफ़को के चेयरमैन बलविंदर सिंह नकई ने दिया,कार्यक्रममें कृभको, नेफेड,अमूल व सहकार भारती जैसी दिग्गज सहकारी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।गड़वार ब्लाक के गड़वार गांव के पंचायत भवन पर वीएलई गजेंद्र सिंह द्वारा सैंकड़ो कृषकों तथा स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन सहकार से समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण कार्यक्रम दिखाया गया।

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *