Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 23 at 11.33.02 PM

चौरीचौरा पुलिस को मिली सफलता, 29 गोवंश बरामद

पशु तस्करों ने पुलिस पर किया फायरिंग

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने सोनबरसा चौकी क्षेत्र से पशुओं से भरे कंटेनर को अपने कब्जे में लिया है। जिसमें 29 की संख्या में वध करने के लिए पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था। लेकिन चौरीचौरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की तत्परता ने पशु तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सोनबरसा क्षेत्र में इस कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव किया। इस दौरान कंटेनर चालक व अन्य भागने में सफल रहे। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शुक्ला की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात पर धारा 307, पशु निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
पशुओं को चौरीचौरा थाने में उतारा गया है। गुरुवार को दोपहर में दिनदहाड़े सोनबरसा बाजार फोरलेन पर घटना हुई है। एसएचओ ने बताया कि पशु तस्कर गाडी को छोडकर फरार हो गए थे। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *