Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 13 at 12.14.30 AM

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर मंत्री बनाए गए सोमू निगम

कालीबाड़ी के महंत रविन्द्र दास समेत तमाम लोगों ने दी बधाई

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर मंत्री सोमू निगम के मनोनयन पर श्री संकटमोचन कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास समेत तमाम लोगों ने सोमू निगम को बधाई दी है विशेषकर युवा वर्ग के लोगों में काफी हर्ष है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे युवा व सुप्रसिद्ध समाज सेवक सोमू निगम को जिम्मेदारी सौंपी है । सोमू निगम के मनोनयन होने से बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। सोमू के मनोनयन पर श्री संकट मोचन कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास ने सोमू को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में नमामि गंगे प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महंत रविंद्र दास क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक उमेश अग्रहरी, वृंदावन शर्मा, विकास गुप्ता, मुकेश निगम समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम ने कहां की पार्टी के नेतृत्व में जिस भरोसे और उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है पहले तो मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं आशा और उम्मीद करता हूं कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका मैं बखूबी निर्वहन करुंगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *