Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 03 at 12.03.29 AM

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठयक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न हुई।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।कुलपति प्रो. राजेश सिंह द्वारा सुबह की पाली में आयोजित परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. सिंह दीक्षा भवन तथा मूल्यांकन भवन के प्रत्येक कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रो. सिंह ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं की शुचिता एवं कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही साथ परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, समन्वयक स्नातक प्रवेश परीक्षा प्रो. विनय कुमार सिंह, समन्वयक परास्नातक प्रवेश परीक्षा प्रो. उदय सिंह चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश पाण्डेय, चीफ वार्डेन प्रो शिवाकांत सिंह डॉक्टर सचिन कुमार सिंह, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, संपत्ति अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *