Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महाराजगंज
बीती रविवार की रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान मल्ल के निधन पर सिसवा व उसके आस पास के क्षेत्रो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोमवार को किसान आदर्श इंटर कालेज परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

बताते चलें कि पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान मल्ल दो वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया तथा सोमवार को किसान आदर्श इंटर कालेज परिसर में उनके पुत्र नागेंद्र मल्ल ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्री मल्ल के निधन को शिक्षा जगत की न पूरी होने वाली क्षति बताया। इस शोक समारोह में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, अरुणेश शुक्ला, पंडित अवधेश चौबे, अनिल सिंह, पंकज तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज तिवारी, इम्तियाज़ अहमद, धीरज तिवारी ,शशिकला सिंह, कुसुम सिंह, शुभ्रा जायसवाल, साहब सिंह, मदन किशोर, सहदेव पांडेय, संदीप मल्ल, मनोज केसरी, ध्रुवनारायण सिंह, ब्रह्मा प्रसाद, दिनेश पांडेय, नवजीत प्रताप सिंह, विश्राम तिवारी, बिन्नू मल्ल के साथ तमाम लोग उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *