Breaking News

अधेड़ व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में सनसनी

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी अदलपुरा क्षेत्रान्तर्गत अराजी लाइन सुल्तानपुर निवासी लगभग अट्ठावन वर्षीय रामसूरत पुत्र खदेरू की हत्या के सम्बन्ध में परिजनों को सूचना प्राप्त हुई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और इसकी जानकारी पुलिस को हुई।

 

जिस पर उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार, प्रभारी निरीक्षक चुनार मय पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद होकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सिर में आयी चोट के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा बताया गया। इसके बाद थाना चुनार की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु भिजवाया गया। व घटना के सम्बन्ध में पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *