Breaking News

पत्नी का हत्यारा कलयुगी पति को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी सिटी श्री सोनम कुमार और सीओ गोरखनाथ/अपराध रत्नेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी जानकारी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर के रहने वाले एक कलयुगी पति ने रिश्ते के बंधन को तार तार कर दिया अपनी ही पत्नी की कलयुगी पति ने हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया शाहपुर पुलिस ने हत्यारोपी पति को सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कलयुगी पति को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सोनम कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटना क्रम की जानकारी दी उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में अपनी पत्नी की चाकुओं से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति का उसकी पत्नी से कुछ दिनों से अनबन चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर गुरुवार की सुबह उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। हालांकि अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सना शर्ट भी बरामद किया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शाहपुर इलाके के धर्मपुर का रहने वाला पन्नेलाल सरकारी राशन की दुकान पर काम करता है। पत्नी गीता (38) लोगों के घरों में चौका-बर्तन करके अपने तीन बच्चों का जीवन- यापन करती थी। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह भी पति द्वारा शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी अपने काम पर निकल गई। सुबह 11 बजे गीता शाहपुर इलाके के विमल मांटेसरी वाली गली से काम करके किसी दूसरे के घर काम को जा रही थी। इस बीच रास्ते में उसके पति ने उसे रोक लिया और सब्जी काटने वाले चाकुओं से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए सीओ गोरखनाथ/ अपराध रत्नेश सिंह के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे में कलयुगी पति को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार करने वाली टीमो में थाना प्रभारी शाहपुर श्री दुर्गेश कुमार सिंह उप निरीक्षक आरिफ अली,आरक्षी पवन कुमार यादव,आरक्षी सरताज खान, आरक्षी राकेश यादव और महिला आरक्षी रुचि सिंह शामिल रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *