Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 20 at 19.32.21

गोलागंज-बारूद खाना आवासीय समिति का हुआ पुनर्गठन

 

आज गोलागंज बारूदखाना स्थित सुप्रसिद्ध प्रेम प्रकाश भवन,सिंधी मंदिर में गोलागंज-बारूद खाना आवासीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति के सभी सदस्यों की सहमति पर आवासीय समिति का पुनर्गठन किया गया I
समिति पुनर्गठन की प्रक्रिया के बाद सर्व सहमति से डॉ.के.के. श्रीवास्तव व श्री निर्मल चंद्र श्रीवास्तव को समिति के संरक्षक के लिए चुना गया । समिति में अध्यक्ष पद पर निखिलेश अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत माथुर,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ‘लालू’, महासचिव के पद पर स्वतंत्र पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक पं. अनुराग मिश्र ‘अनु’, सचिव अनुज मिश्र, संयुक्त सचिव संजय चड्ढा, कोषाध्यक्ष मुकेश सक्सेना इत्यादि को सर्वसहमति के आधार पर चुना गया ।

पुनर्गठन कार्यक्रम के बाद समिति के सभी नवनियुक्त संरक्षकों व पदाधिकारियों का समिति के महासचिव पं.अनुराग मिश्र “अनु” द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया I इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिलेश अस्थाना ने आने वाली जन्माष्टमी, 26 जनवरी व उसके अलावा अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यों के भव्य आयोजनों की रुपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया,इस पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपने समर्थन का विश्वास दिलाया I इस अवसर पर मनन चौधरी, आशीष माथुर,पं .राम मिलन चौबे इत्यादि अनेकों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *