Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 11 at 10.14.02 PM

काऊ सेड के नाम पर जबरदस्त हेर फेर

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महाराजगंज
विकास खंड सिसवा घोटालो को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है और घोटाला करने वालो पे योगी सरकार की गाज भी समय-समय पर गिरती रह रही है किंतु इस गाज से सिसवा विकास खंड अछूता सा लग रहा है ।आपको बताते चले कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही भ्रष्टाचार के मामले में घुघली के ए० पी० ओ० विनय मौर्या का पकड़ा जाना इस बात को दर्शाता है कि सिसवा में भी बढ़-चढ़ कर भ्रष्टाचार हुआ है क्योंकि विनय मोर्या सिसवा में भी रहे है और इनका सम्बन्ध बड़े -बड़े लोगो से रहा है जिसको लेकर विकास खण्ड सिसवा में पहले से हुए विकास कार्यो की गुड़वत्ता, स्थलीय व अभिलेखी जांच की मांग होती रही है किंतु जब जांच अधिकारी अपने हो तो जांच की गुड़वत्ता पर भी सवाल उठता है। विदित रहे कि सरकार द्वारा काऊ सेड  योजना के तहत गांवो में निवास करने वाले जाबकार्ड होल्डरों को इसका लाभ मिलना था और वो भी उनके खाते व मनरेगा के माध्यम से बनाया जाना था  किन्तु यहां कुछ को नगद तो कुछ को फर्म ,कुछ को मनरेगा के तहत भुगतान किया गया लेकिन भुगतान के बाद भी गावो में काऊ सेड दिखता ही नही है, बहुत से ऐसे लोग है जिनके पास फर्जी जाबकार्ड व कुछ तो विना कार्ड के काऊ सेड का पैसा मिलीभगत से गोलमाल किये हो सकते है ऐसा कहा जा रहा है कि इन घोटालो में कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हो सकते है यदि निष्पक्षता के साथ जांच हो तो ?किन्तु ऐसा लगता नही है ।अब जनता ये देखना चाहती है कि क्या वास्तव मे घोटाला करने वालो पे गाज गिरेगी या फिर गुमशुदी के ढेर में समाहित हो जाएगी ये भ्रष्टाचार की ईबारत?

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *