Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 07 at 16.26.43

सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम से स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारंभ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

स्वच्छ भारत मिशन में आप भी अपना सहयोग दे – राम चन्द्र यादव

07/08/2021 मवई अयोध्या – शनिवार को सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।मंदिर परिसर में जगह जगह पड़े कूड़े से गंदगी की भरमार देखने को मिलती थी।जिसके बाद शनिवार को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मंदिर पहुचकर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।जिसके बाद श्री यादव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर की साफ सफाई किया।

और कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हम सभी को मिलकर अपनी सहभागिता इसमें सुनिश्चित करनी है।तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। स्वच्छता के लिए हमें स्वयं पहल कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है।उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे स्वच्छता अभियान में शामिल होकर धार्मिक स्थल व ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को गंदगी मुक्त और सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा,अजय शुक्ला, शीतला प्रसाद शुक्ला,राकेश तिवारी,उमाशंकर सिंह,वैजनाथ यादव,त्रिभवन यादव,शशि यादव,अशोक मौर्या,कृष्ण सागर पाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *