Breaking News

तिवारीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गैंगस्टर।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने आज गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को सूरजकुंड चौराहे के पास से सुबह 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का तिवारीपुर थाने पर आपराधिक इतिहास दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थाना अध्यक्ष नासिर हुसैन ने गैंगस्टर में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया। इन तीनों अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रियता से लगी हुई थी। आज मुखबिर की सूचना पर इन तीनों गैंगस्टर के आरोपियों को सूरजकुंड चौराहे के पास से सुबह 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब यह कहीं भागने की फिराक में थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलीम अहमद,शादाब अहमद व रियाज अहमद यह सभी तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जफर कॉलोनी के रहने वाले हैं।इन सभी अभियुक्तों पर तिवारीपुर थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पहले से दर्ज है।यह संगठित होकर आर्थिक अपराध की घटना को भी अंजाम देते थे। जिसके तहत इन पर तिवारीपुर थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, सब इंस्पेक्टर शमशीर अहमद, सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे, कांस्टेबल अजहर अली शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *