Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 21 at 12.54.15 AM

चित्रा देवी ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की नव नियुक्त उपाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर दिया बधाई।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर, 20 जुलाई। आज भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री चित्रा देवी ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती अस्मिता चंद के आवास पर जाकर उनको पुष्प गुच्छ देते हुए उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी, और आशा व्यक्त किया कि उनके प्रदेश पदाधिकारी बनने से पूरे प्रदेश की महिलाओं की समस्याओं से सरकार और संगठन को अवगत कराते हुए उनके समाधान में तेजी आएगी।
चित्रा देवी ने महानगर महिला मोर्चा की तरफ से हर प्रकार के सहयोग देने के आश्वासन के साथ उनके इस पद पर रहते हुए प्रदेश की महिलाओं की समस्याओं के समाधान में सफल होने की शुभकामना दी ।
श्रीमती अस्मिता चंद ने इस अनोखे मुलाकात के लिए महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री चित्रा देवी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *