Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 19 at 10.12.58

जल भराव से राहगीरों का निकलना दुश्वार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

19/07/2021 मवई अयोध्या – रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत कल से हो रही भारी बरसात से भेलसर व मदद अली पुरवा रौजागांव ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर जल भराव हो जाने के कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो गया है।एनएचआई विभाग की लापरवाही का खामियाजा सर्विस रोड से निकलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया सर्विस रोड के किनारे पानी निकासी के लिए नाला मानक के अनुसार न बनने से सर्विस रोड पर पानी भर जाता है।

वहीँ मदद अली का पुरवा ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर नाला निर्माण न होने से लोगों के घरों में पानी भर जाता है और रोड पर ज्यादा जलभराव हो जाने के कारण ग्रामीणों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।जल भराव से विभिन्न प्रकार की बीमारी व संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

 

लेकिन जिम्मेदार एनएचआई विभाग के अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।वही आने जाने वाले राहगीरों को इसी जलभराव से गुजारना पड़ता है कई बार लोग इस रास्ते से चोटिल भी हो गए हैं जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण अक्सर लोग बाइक लेकर पलट भी जाते हैं।ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *