Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 19 at 09.34.52

विद्युत उपकेंद्र सैदपुर का क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने किया निरीक्षण

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️निरीक्षण के बाद विद्युत उपकेंद्र से ग्रामसभाओं में शुरू ही आपूर्ति

19/07/2021 मवई अयोध्या – विद्युत आपूर्ति पूरी न मिलने से किसान आये दिन परेशान नजर आते थे।जिसके बाद भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों के दर्द को समझते हुए रूदौली वासियों को 132 केवी का विधुत स्टेशन की बड़ी सौगात दी।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की समस्याओ का हल नही दिखा जिसके बाद 33/11केवी का विधुत उपकेंद्र सैदपुर की सौगात मिली।और लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों की समस्याएं रविवार को समाप्त हो गई।

रविवार को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने 33/11केवी का बनकर तैयार हुए विधुत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।जिसके बाद सैमसी न्याय पंचायत के सैदपुर,सुनबा,सैमसी,कसारी,बिहारा ग्राम सभाओं को विद्युत आपूर्ति विधायक श्री यादव की मौजूदगी में शुरू कर दिया गया। उपकेंद्र सैदपुर से करीब 250 ट्यूबल व 2000 उपभोक्ताओं को विजली समस्याओं से निजात मिली है।आसपास के मौजूद किसानों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या को निराकरण करने को निर्देशित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,भाजपा नेता शिवकुमार पाठक,श्री नाथ यादव,शीतला प्रसाद शुक्ला, छत्रपाल,रामकुमार पांडेय,अवर अभियंता श्रवण प्रसाद मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *