Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 17 at 16.15.56

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कर विभाग का किया औचक निरीक्षण

 

कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को स्पस्टीकरण सहित कारण बताओ नोटिस जारी

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुँचे।जहां नपाध्यक्ष द्वारा पालिका के अधिकारियों के साथ कर-विभाग का औचक निरीक्षण किया।नपाध्यक्ष ने बारी-बारी से म्युटेशन/असेसमेंट फ़ाइल के बारे में इंसपेक्टर और बाबुओ से सवाल दागे।नपाध्यक्ष ने 45 दिनों के भीतर म्युटेशन/असेसमेंट की फ़ाइलो में हो रही देरी के बारे में भी पूछा।निरीक्षण के दौरान 143 एवं 147 नोटिस जारी करने में हो रही देरी पर नपाध्यक्ष ने गहरी नाराजगी भी जतायी।पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि दीये गये समय सीमा के भीतर( 45 दिनों) म्युटेशन/असेसमेंट की फ़ाइल कंप्यूटर में दर्ज हो जानी चाहिये।

यदि कोई विवादित फ़ाइल है तो अधिशासी अधिकारी और कर निर्धारण अधिकारी से मिल कर स्थिति स्पष्ट करे।कर्मचारियों के लापरवाही के कारण जनता को आये दिन लगातार नगर पालिका के चक्कर काटने पडते है।जिससे पालिका की छवि धूमिल होती है।जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।नपाध्यक्ष ने कर-विभाग के कर्मचारियों से अब तक हुई कर वसूली के बारे में भी जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान कर वसूली में दिये गये निर्धारित क्षेत्रों में प्रतिदिन ना जाने पर दो इंस्पेक्टरो संजय पटेल एवं जयशंकर सिंह पर नपाध्यक्ष ने स्पस्टीकरण और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश अधिकारियों को दिया।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ये कर्मचारी अपने वार्डो से नदारद रहते है।जिससे कर-वसूली में गिरावट आती है।पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये कर-वसूली अति आवश्यक है।नपाध्यक्ष इसके बाद कंप्यूटर विभाग पहुँचे।जहाँ कर्मचारियों से पोस्टिंग/डिमाण्ड की जानकारी ली।

 

नपाध्यक्ष ने पीएम स्वानिधि के अन्तर्गत आने वाले लाभार्थियों का ऑनलाइन और तत्काल लाइसेंस जारी करने का भी निर्देश दिया। पालिकाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुये जनता के हित मे कार्य करने के लिए अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश,कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव,जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा,अनिल जायसवाल, अंशुमान शुक्ला, संजय पटेल,जय शंकर सिंह,रविकर सिंह पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *