Breaking News

बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर सांप

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग व उसकी टीम जो अपने कारनामों की वजह से आए दिन अखबार की सुर्खियों में में छाई रहती है के अंतर्गत मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के जिगनहवा वार्ड में आबादी से सटे एक बेल के पेड़ पर आज सुबह कुछ लोगों ने एक भारी भरकम व डरावना अजगर देखा जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।IMG 20210714 WA0010

सूचना पाकर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटो के रेस्क्यू के बाद अजगर को पेड़ से उतारा और उसके बाद टीम ने अजगर को मधवलिया रेंज परिसर लाकर स्वास्थ परीक्षण करने बाद , मधवलिया रेंज के जंगल मे जो ऐसे प्राणियों का प्राकृतिक निवास स्थान होता है वहां छोड़ दिया। इस मामले में डीएफओ ने बताया कि आज ग्रामीणों ने सूचना दी कि नगर पंचायत के जिगनहवा वार्ड में आबादी से सटे बेल के एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर चढ़ गया है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद पेड़ पर चढ़े अजगर को वन विभाग की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित पकड़कर इसके प्राकृतिक निवास स्थान जंगल में छोड़ दिया गया।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *