Breaking News

अखिल भरतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन सौपा गया

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक के पी आर ओ संजीव शुक्ल को विधायक कार्यालय पर सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस की किमतो पर अंकुश लगते हुए मंहगाई रोकने के लिए जी एसटी के दायरे में लाया जाए।IMG 20210714 WA0012

सरकार द्वारा जी एस टी रिटर्न् दाखिल करने की तिथि जो 30 सितंबर निर्धारित है उसकी अवधि को बढ़ाया जाए तथा किसी प्रकार का अर्थ दंड अथवा जुर्माना न लगाया जाए ।व्यापारी कोरोना काल मे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले एक वर्ष से व्यापारी का व्यापार कोरोना के करण काफी प्रभावित हुआ है। जिस प्रकार सरकार अन्य लोगो को राहत देने का कार्य कर रही है उसी प्रकार अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाले भामाशाह की समस्या को देखते हुए हमारी मांगो पर सकारात्मक विचार कर यथाशीघ्र समाधान करे तथा 3 सितम्बर को राष्ट्रीय व्यपारी दिवस घोषित किया जाय। व्यापार मंडल के मांग पत्र पर विधायक पी आर ओ संजीव शुक्ल ने व्यपार मण्डल के पदधिकारिययो को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए ज्ञापन को सांसद जी तथा विधायक जी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी तक पहुचा दिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालो में जिला नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम, संदीप कुमार, सतीश चंद्र मधेशिया, व्यपार मण्डल के मीडिया प्रभारी मदन लाल कसौधन सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *