Breaking News

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

आज की जुझारू व कर्मठ युवा पीढ़ी देश का स्तंभ कहलाती है इसी परिपेक्ष में आज युवा कांग्रेस के आह्वान पर महराजगंज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुoरिजवान की अध्यक्षता में सिसवा बाज़ार रेलवे स्टेशन से, पेट्रोल व डीज़ल के मूल्य में हो रहे बेतहासा बृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान के तहत पूरे नगर पालिका परिषद में भ्रमण कर लोगों से हस्ताक्षर करवा कर उनकी राय जानी गयी। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने रुचि लेकर हस्ताक्षर करते हुए सरकार के द्वारा निरंतर किये जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बृद्धि व आसमान छूती महंगाई के विरोध को हाथ उठाकर जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुo रिजवान ने कहा कि नगर के लोगों में निरंतर हो रहे डीजल व पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला है।

IMG 20210714 WA0013

तदोपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनोद तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जो वादा करके सरकार में आई वह उन वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद कनौजिया, पवन मद्देशिया, एजाज अहमद, स्तुत पाठक , समसुद्दीन, हेमंत त्रिपाठी, सहजाद अंसारी, गुड्डू मद्देशिया, वसिंदर शुक्ला तथा शमीम सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *