Breaking News

15 जुलाई को समाजवादी पार्टी करेगी तहसील का घेराव

प्रदेश में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आवाहन पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के क्रम में आज नौतनवा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह द्वारा बताया गया कि 15 जुलाई को नौतनवा तहसील का घेराव समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा ।IMG 20210713 WA0003
 पूर्व विधायक ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश  सरकार हर तरह से हर वर्ग को हर क्षेत्र में परेशान करने का कार्य कर रही है इसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून ,समाजवादियो के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार ,स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व समाजवादी कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। इसी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश में 15 जुलाई को तहसील घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है पूर्व विधायक ने क्षेत्र के सभी सम्मानित समाजवादियों से उक्त तिथि को उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने का सहयोग मांगा है।
मनोज शर्मा
Ibn 24×7 न्यूज़ (महराजगंज)

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *