Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 13 at 16.39.16

हिन्दू युवावाहिनी संगठन ने अपनी खुब करायी किरकिरी—

 

 

 

देवरिया-  उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाक़े में योगी आदित्यनाथ की जितनी चर्चा होती है,उससे कहीं ज़्यादा चर्चा उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी की है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे क्षेत्रप्रमुख का अभी- अभी चुनाव सम्पन्न हुआ।पूरे जनपद देवरिया से इकलौता हिन्दू वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता मानवेन्द्र तिवारी ऊर्फ गिरधारी को काफी जहोद्द के बाद भटनी ब्लाक से पर्चा दाखिला का अवसर मिला।

भाजपा संगठन ने समर्थन देकर अपनी खानापूर्ति भी कर ली। शर्मिंदगी कि हद तो तब हो गयी जब भाजपा समर्थित प्रत्याशी गिरधारी तिवारी के पर्चा दाखिला या मतगणना मे भाजपा या हिन्दू युवा वाहिनी संगठन से जनपद का कोई कद्दावर नेता नही दिखा।पर्चा दाखिला के दिन शायद एक भाजपा विधायक प्रतिनिधि कुछ समय के लिए जाकर भाजपा संगठन कि खानापूर्ति तो कर ली।लेकिन जनपद के हिन्दू युवावाहिनी संगठन के कद्दावर नेताओ ने तो अपने जनपद के इकलौते प्रत्याशी गिरधारी का सहयोग की खानापूर्ति करते भी नही दिखी।

जनपद मे जहा भी भाजपा क्षेत्रपंचायत प्रमुख ने चुनाव जीता है।वहा भाजपा के कद्दावर नेता लगे रहे।और येनकेन प्रकार अपनी प्रतिष्ठा बचाने मे कामयाब दिखे।इसबार तो हिन्दू युवावाहिनी संगठन को भी अपने ताकत का एहसास कराने का मौका मिला लेकिन संगठन ने अपनी किरकिरी कराने के साथ-साथ संगठन के मुखिया सीएम का भी खूब किरकिरी कराया।अन्तोगत्वा इकलौते हिन्दू युवाहिनी का समर्पित कार्यकर्ता व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का मुह देखना पड़ा।वही दूसरी तरफ भाजपा व हिन्दू युवावाहिनी संगठन भलुअनी ब्लाक से अपने समर्थित प्रत्याशी को हराने मे सहयोग कर बागी प्रत्याशी छठ्ठू को विजय श्री दिलाकर मिठाई खाई व माला पहन अपनी स्वयं की पीठ थपथपाई।जनपद के समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ दिए।अब आगे यह देखना है कि अगामी 2022के विधानसभा चुनाव मे समर्पित कार्यकर्ताओ की भूमिका संगठन के प्रति क्या रहता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *