Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 12 at 15.50.01

नाबालिग से छेड़खानी में वांछित दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

12/07/2021 मवई अयोध्या- मवई थाना पुलिस टीम ने सोमवार को नाबालिग से छेड़खानी की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को नैयामऊ मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र की पुलिस टीम एसएसपी श्रीमान शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।

तभी नाबालिग से छेडख़ानी में वांछित अभियुक्तों की सूचना मिली सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव (प्रभारी चौकी सैदपुर) अपने हमराही कांस्टेबल सनूप प्रसाद के साथ नैयामऊ मोड़ से अभियुक्तों मो0 जसीम पुत्र कलीम व मो0 आरिफ पुत्र मो0 शकील निवासीगण ग्राम करौंदी मजरे सैदपुर मवई को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराधी संख्या 34/21की धारा 354/506 एवम 7/8पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *