Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.02.46 PM

20 में 17 निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को एडीएम वित्त ने दिया प्रमाण पत्र।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बृहस्पतिवार को हंगामे, बवाल और मारपीट के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन में 20 में से 17 ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुये । तीन ब्लॉक में सीधा मुकाबला होगा। शुक्रवार को खजनी ब्लॉक से रंजना सिंह ने पर्चा वापस ले लया है। ऐसे में यहां भाजना उम्मीदवार अंशु सिंह निर्विरोध हो गई हैं। जिन ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुये है उनमें खजनी में अंशु सिंह, गगहा में शिवाजी चन्द, गोला में कुशमावती देवी, कैम्पियरगंज में अश्वनी जायसवाल, भरोहिया से डॉ. सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया से बृजेश यादव, पाली से शशि प्रकाश सिंह, पिपराइच से जनार्दन जायसवाल, कौड़ीराम में नीता सिंह, खोराबार में शिव प्रसाद जायसवाल, सरदारनगर से शशिकला यादव, ब्रह्मपुर से सुमन यादव, पिपरौली ब्लॉक से दिलीप कुमार यादव, चरगांवा से वंदना सिंह, भटहट से रेखा सिंह, बांसगांव से लालमती सहजनवां से कवल्दीप वेलदार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं एडीएम वित्त रिटर्निंग अफसर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को प्रणाम पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में वितरण किया गया। अब बेलघाट, उरुवां, और बड़हलगंज में दो या तीन प्रत्याशियों के नामांकन की वजह से इन ब्लॉकों में मुकाबला 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतों की गिनती होगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *