Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.03.01 PM

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था युवती की शादी किसी अन्य जगह पर हों जाने पर आरोपी द्वारा पति को छोड़ कर वापस नही आने पर वीडियो और फोटो वायरल करने का धमकी दे रहा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म और जान मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती का क्षेत्र के एक युवक से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था‌ इस दौरान प्रेमी युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बंध भी बना ।जब युवती की शादी 2020 में किसी अन्य जगह हो गयी, तो प्रेमी फोन कर बार युवती को पति छोड़ कर वापस आने की धमकी दे रहा था और ऐसा न करने पर आरोपी ने एक दिन पति को वीडियो और फोटो मैसेज कर दिया। जैसे ही पीड़िता के पति ने मैसेज को देखा तो युवती को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार पुत्र दिनेश निवासी मुजौली के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *