Breaking News

नगर पंचायत चेयरमैन ने पौधारोपण कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी-नगर पंचायत की तरफ से चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जानकी देवी इंटर कालेज में पौधारोपण कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पौधारोपण करने के बाद चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य ने बताया कि नगर में जो खाली जगह है वहां पर पानी की टँकी पर स्कूलों में पौधारोपण कार्य होगा फलदार व छायादार पौधे लगाये जाएंगे।आज देश में जो ऑक्सीजन की कमी के कारण आफत आई हुई है उसमें कहीं न कहीं पर्यावरण के असंतुलित होने से यह समस्या उत्पन्ना हुई है। हमारे देश के अधिकांश जंगल खत्म होने की कगार पर है। हमें जंगलों को संरक्षित कर पर्यावरण को संतुलित करना है। सभी लोग अपने व परिवार के जो भी मांगलिक कार्यक्रम हो उसमे एक पौधा जरूर लगाएं एवं उन्हें बड़ा करने का संकल्प ले। इस अवसर पर सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष चक्रबीर सिंह चौहान, डॉ नरोत्तम मौर्य बाबूराम कश्यप खेमपाल मौर्य, नगर पंचायत कर्मचारी शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *