Breaking News

पूर्व सैनिक कल्याण संगठन सैनिक समस्याओं के समाधान के लिए किया गया बैठक।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर स्थित एक पूर्व सैनिक की आवास पर गौरव शक्ति पूर्व सैनिक कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इस संगठन का गठन किया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े पूर्व सैनिकों को जोड़ना और उनकी जो भी समस्याएं हैं उसको निवारण करना है साथ ही साथ पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे धोखाधड़ी व अपराध जैसी घटनाओं के दोषियों पर कार्यवाही कर संगठन मैं अधिक से अधिक सभी वर्गों के पूर्व सैनिकों को जोड़कर उनका कल्याण करना मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान कार्यक्रम में बृजेश कुमार यादव तहसीलदार यादव प्रताप सिंह यादव चंद्रभान यादव लालजी यादव संजय यादव बालेंद्र अशोक सहित विभिन्न जनपदों से आए पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *