Breaking News

मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रहे है,खाद्यान्न गोदाम के कर्मचारी व कोटेदार।

खाद्यान्न माफिया व बाहरी लोग चला रहे है, खाद्यान्न गोदाम भरोहिया

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। खजनी तहसील अंतर्गत स्थिति हॉट शाखा भरोहिया को प्राइवेट लोग कर रहे है संचालित कल दिनांक को हॉट शाखा की स्थिति देखने के बाद ऐसा लगा कि यह लूट-खसूट का अड्डा बना हुआ हॉट शाखा भरोहिया ,कई बाहरी व्यक्ति हॉट शाखा को खोल कर बैठे थे खाद्यान्न तौलने को कौन कहे बाहर ट्रक पर लदे खाद्यान्न को कोटेदारों के टाली टैक्टर पर उतारते देखा गया,प्राइवेट लोगो से पूछने पर बताए कि हॉट शाखा निरीक्षण नही है जिम्मेदार बाबू गोरखपुर मीटिंग में गए है हम्हीं लोग इसको संचालित कर रहे है हम लोगो का परिश्रमीक हॉट शाखा निरीक्षक द्वारा मिलता है।
सबसे चौकाने वाल बात तो यह है कि तीन चार की संख्या में खाद्यान्न माफिया वहाँ अड्डा जमाये रहते है नाम न छापने के शर्त कर कुछ कोटेदारो ने बताया कि घटतौली के अलावा हम लोग हर निकासी पर पैसा देना पङता है।इसी लिए वितरण करते समय हम लोग मजबूर हो जाते है।
हॉट शाखा निरीक्षक भरोहिया पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया इस समय मेरी तवियत खराब है और महीने में दो बार निकासी हो रही है पैसा का शिकायत गलत है और रही तौलने वाली बात जो कोटेदार तौल के ले जाना चाहये है वह तौल कर ले जाते है जो उसी तरह ले जाना चाहते है वह उसी तरह ले जाते हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *