Breaking News

15 वर्ष से सक्रिय अपराधियों की खंगाली जा रही अपराधिक रिकॉर्ड।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी जनपद के सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि 15 वर्षों से लूट चोरी छिनैती अवैध शराब कारोबारी सहित अन्य किसी घटना भी में संलिप्त रहने वाले अपराधियों का रिकॉर्ड एकत्रित कर पुलिस कार्यालय को अवगत कराएं कि कौन-कौन से अपराधी 15 वर्षों से लगातार सक्रिय है अगर सक्रिय नही हैं तो वर्तमान में किस पते पर रह रहे हैं इनका क्या कारोबार है अगर अपने घरों पर रह रहे हैं तो व्यवसाय कर रहे हैं सभी जानकारियां एकत्रित कर अवगत कराएं ऐसे सभी सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसते हुये सलाखों के पीछे भेजने का कार्य करें अगर अपराध कि दुनिया से कोई सरोकार नही रख रहे हैं तो उन्हें थानो पर उपस्थिति दर्ज करने के लिये बुलाया जाए सभी थानेदार व चौकी प्रभारी अपने-अपने चौकी व थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए अपराधियों पर पूर्ण रूप से नजर रखते हुए अपराध पर अंकुश लगाएं तथा पशु तस्करों पर निगरानी रखने के लिए अपने सहयोगीयो को सक्रिय करे पशु चोरों व तस्करों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना करते हुए अग्रिम कार्यवाही करें जिससे पशु चोरों व तस्करों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाया जा सके। जनपद पुलिस की सक्रियता को देखते हुए पशु तस्कर निष्क्रिय हो गए हैं वैसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी अपने मातहतों को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि पहले से पंजीकृत पशु तस्करों व चोरों पर बराबर नजर बनाए रखें जिससे तस्करों पर लगाम लगाया जा सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *