Breaking News

फर्जी पुलिस कर्मी बनकर व्यापारियों को धमकी देकर पैसे की मांग करने वाला अपराधी गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटलो व अन्य दूकानो से फ्री में खाना खाना व सामान लेने व पैसों की मांग करने तथा न देने पर आजीवन जेल में सड़ा देने की धमकी देने वाला अभियुक्त अली शाह पुत्र महबूब हसन निवासी जाफरा बाजार मोहल्ला बस्तियार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को दिनांक 08.06.2021 समय करीब 05.10 बजे दिन मिर्च मसाला होटल से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 327/21 धारा 384/420 भादवि पंजीकृत किय गया एवं विवेचना से जुर्म धारा 388/420 भादवि का होना पाते हुए तरमीम कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *