Breaking News

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान व बीडीसी पद पर मुकाबला

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में रविवार को प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। सोमवार को नामवापसी व चुनाव निशान का आवंटन निर्वाचन अधिकारी करेंगे। नामांकन व जांच एक ही दिन होने से ब्लॉक मुख्यालय में अव्यवस्था का माहौल रहा। दो माह पहले हुए पंचायत चुनाव की तरह नामांकन करने आए लोगों में उल्लास नहीं दिखा।

सिर्फ प्रधान पद पर समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। प्रधान पद का चुनाव उम्मीदवारों के निधन के बाद हो रहा है। मयाबाजार की ग्राम पंचायत कनकपुर में प्रधान पद के लिए पांच, मवई ब्लॉक के हुनहुना में तीन व बीकापुर की शेरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चार दावेदारों ने नामांकन किया। वहीं मिल्कीपुर की हिसामुद्दीपुर ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन के लिए विवाद हो गया।

ग्राम सभा के 15 वार्डों के लिए 15 नामांकन हुआ, लेकिन कुछ लोग पांच बजे के बाद नामांकन के लिए पहुंचे। एआरओ ने नामांकन कराने से मना कर दिया, जिसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम दिग्विजय सिंह ने लोगों को समझाकर वापस लौटाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मसौधा की सरियावां सीट व तारुन की ककराही सीट पर एक-एक उम्मीदवार का नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।

 

अमानीगंज की बकौली सीट पर तीन उम्मीदवार होने व मया बाजार की दो बीडीसी सीट पर मुकाबले की तस्वीर बनी है। सारंगपुर में तीन व मलखानपुर सीट के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ज्यादातर रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। मिल्कीपुर ब्लॉक में 252 अधिक सीट के सापेक्ष 351 नामांकन होने के बावजूद भी तीन सीटें रिक्त रह गई हैं।

 

उम्मीदवार नामांकन को नहीं आए। मवई व रुदौली ब्लॉक के रिक्त सभी सदस्य पद के लिए नामांकन हो गया है। मवई में 108 सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन व सिर्फ दो सीट पर मुकाबला है। रुदौली के 293 रिक्त सीटों में से 320 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बीकापुर में रिक्त 439 सीटों में से 407 पर नामांकन हुआ है, 32 सीट रिक्त रह गई हैं। मतदान 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। नामवापसी व मतगणना प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *