Breaking News

आटो सर्विस की दूकान में नगदी समेत हजारों का सामान हुआ चोरी ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के समधिया चौराहे पर आटो सर्विस सेंटर की दूकान में बीती रात मंगलवार को नगदी समेत हजारों का सामान हुआ चोरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहजनवां पुलिस, छानबीन में जुटी ।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रिठुआखोर निवासी अजय कुमार का समधिया चौराहे पर आटो सर्विस सेंटर की दूकान है। जो कि मोटरसाइकिल मकैनिक हैं। अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि दिन भर वर्क करने के बाद वह घर चले जाते थे।उनकी दूकान में सोमवार की रात चोरों ने रोशन दान काट कर दूकान में घुस गए और दूकान के काउन्टर में रखा लगभग नौ हजार नगदी समेत दूकान में रखा मोबिल आयल और आटो पार्ट्स के हजारों रुपए के सामान चुरा ले गए। दूकानदार को पता तब चला जब वह मंगलवार को सुबह दूकान खोलने के लिए पहुंचे तथा दूकान में चोरी होने की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहजनवां पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस मामले में बीट दारोग़ा रणजीत तिवारी व सुशील कुमार यादव ने कहा कि, मामला संदिग्ध लग रहा है। बहुत छोटा सा रोशन दान से कमरे में घुसने की बात समझ में नहीं आ रहा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *